फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सिंहस्थ के लिए चलाई जाएगी मेला स्पेशल ट्रेन, पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी मिलेगी प्रदेश को

Tue, 03 Feb 2026 09:44 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस बार रेल बजट मेें इंदौर का भी ध्यान दिया गया है, क्योकि ढाई साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगाने वालला है। इसके लिए मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।  पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी प्रदेश को मिलेगी। उनमें से दो इंदौर के खाते में आ सकती है।  
 
विज्ञापन
इंदौर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल बजट में मध्य प्रदेश और खासकर मालवा क्षेत्र को इस साल सौगातें मिलेगी। सिंहस्थ को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेनें तो चलाई जाएगी। साथ में आसपास के पचास किलोमीटर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर भी सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। मध्य प्रदेश को पांच जोड़ी वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। इसमें दो ट्रेनें इंदौर को मिल सकती है।

 

मध्य प्रदेश में रेलवे के विस्तार पर बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। इंदौर- बुधनी, इंदौर-दाहोद और इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए भी राशि का आवंटन किया गया है। मध्य प्रदेश में 1.18 लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं में काम कार्य चल रहा है। अमृत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 80 रेलवे स्टेशनों को रूपये 3 हजार करोड़ की लागत से पुनर्विकसित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर 1283 फ्लाईओवर और रोड अण्डर ब्रिज का निर्माण किया गया है।

विज्ञापन

 

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मध्य प्रदेश में विभिन्न जिलों को कवर करते हुए पांच जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें एवं चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। मध्य प्रदेश के लिए यह रेल बजट राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के साथ-साथ यात्री सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
 

रेलवे ने पश्चिम बंगाल के डंकुनी से गुजरात के सूरत तक एक नए समर्पित मालवाहक कॉरिडोर का प्रस्ताव किया गया है, जो ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा। दो हजार किमी लंबा यह कॉरिडोर मौजूदा पश्चिमी मालवाहक कॉरिडोर से जुड़ेगा। जिससे पश्चिमी तट के बंदरगाहों तक माल की बिना किसी रुकावट के आवाजाही हो सकेगी। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल गुजरात और राजस्थान दोनों राज्यों को सीधे जोड़ता है। इस कारण इन दोनों राज्यों में होने वाले विकास कार्यों का फायदा रतलाम मंडल को भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें