फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : इंदौर के एमवाय अस्पताल की ओपीडी में घुसा सांप, खिड़की के पास बैठा रहा

Tue, 29 Sep 2026 12:43 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के एमवाय अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब काले रंग का सांप रेंगता हुआ पहुंच गया। ओपीडी खुलने से पहले सांप काफी देर तक फर्श पर घूमता रहा और बाद में खिड़की पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन
खिड़की के पास बैठा रहा सांप - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर संभाग के सबसे बड़े एमवाय अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह सांप से कर्मचारियों का सामना हुआ। काले रंग का सांप पहले ओपीडी में रेंगता रहा, फिर वह खिड़की में बैठ गया। इस बीच कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन

 

सांप सुबह आठ बजे ओपीडी में नजर आया। सुबह 9 बजे ओपीडी खुलने का समय होता है और स्टाफ भी आने लगता है। इस बीच मौजूद कर्मचारियों ने सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन सांप भी कर्मचारियों से डरने के बजाय फर्श पर रेंगता रहा। इसके बाद वह खिड़की की तरफ जाने लगा और वहां बैठ गया।
 

दो कर्मचारियों ने लकड़ी की मदद से सांप को बाहर करने की कोशिश की। बाद में सांप को झाड़ियों में निकाल दिया गया। ओपीडी का माहौल डॉक्टर और अन्य स्टाफ के आने तक सामान्य हो गया था, क्योंकि सांप खिड़की से बाहर खुले हिस्से की तरफ जा चुका था।

चूहे और बिल्ली भी अक्सर नजर आते हैं

एमवाय की सात मंजिला बिल्डिंग के अलावा आसपास काफी खुला हिस्सा है। मरीजों के परिजन परिसर में खाना खाते हैं और जूठन फेंक देते हैं। इसे खाने के लिए चूहे आते हैं और परिसर को अपना डेरा बना लेते हैं। कई बार चूहों की तलाश में सांप भी परिसर में घूमते नजर आते हैं।

विज्ञापन

 

चूहों के दो नवजातों के अंग कुतरने के कारण छह माह पहले सात से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। चूहों के अलावा कई बार बिल्ली भी अस्पताल के वार्डों में नजर आती है। इसके अलावा मधुमक्खी के छत्ते भी अक्सर लगे रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें