फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के जिला अस्पताल की छत पर मिला दवाईयों का जखीरा, कोविड काल में मंगाई थी

Fri, 23 May 2025 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जिला अस्पताल पर शुक्रवार को एसडीएम के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य अफसरों ने छापा मारा। वे अस्पताल की छत पर पहुंचे। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं रखी गई थी। उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। यह दवाएं कोविड काल में मंगाई गई थी। 
विज्ञापन
छत पर मिली दवाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य के लिए सरकार का तगड़ा बजट मिलता है, लेकिन उसका दुरुपयोग किस तरह होता है। इसका नमूना इंदौर के जिला अस्पताल में देखने को मिला। जो दवाएं और इंजेक्शन मरीजों के उपयोग में लाए जाना चाहिए थे। वे अस्पताल की छत पर मिले। हजारों की संख्या में दवा व इंजेक्शन के पैकबंद पैकेट स्वास्थ्य विभाग के अमले को मिले है।

 

जिला अस्पताल पर शुक्रवार को एसडीएम के साथ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य अफसरों ने छापा मारा। वे अस्पताल की छत पर पहुंचे। यहां बड़ी मात्रा में दवाएं रखी गई थी। उनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी। यह दवाएं कोविड काल में मंगाई गई थी, लेकिन उसका उपयोग नहीं हुआ। कुछ दवाएं उपयोग में लाई जा सकती थी, उसकी डेट एक्सायरी नहीं हुई थी, लेकिन उन्हें भी छत पर फेंक दिया गया।

 

एसडीएम राजेश रघुवंशी ने बताया कि जिला अस्पताल को लेकर शिकायतें मिल रही थी। स्टोर रुम की छत पर एक्पायरी डेट की दवाएं मिली। स्टोर कीपर से पता किया गया तो उनसे कहा कि कुछ दिनों पहले ही जिला अस्पताल में पदस्थ हुआ है। एसडीएम ने बताया कि दवाएं नष्ट करने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने कोई फैसला नहीं किया है। उन्होंने बताया कि छत पर अस्पताल के उपयोग में लाया जाने वाला फर्नीचर भी मिला है। एसडीएम इसकी रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें