फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के पाॅश इलाके में तैयार हुआ जंगल, कई प्रजातियों के पक्षियों ने बसाया डेरा

Fri, 05 Jun 2026 09:33 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में जहां लगातार घटती हरियाली चिंता का विषय बनी हुई है, वहीं विजय नगर क्षेत्र में दस एकड़ में विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पर्यावरण संरक्षण का एक सफल उदाहरण बनकर उभरा है। इस जंगल में अब पक्षियों का प्राकृतिक आवास भी है।
विज्ञापन
पाॅश इलाके में तैयार हुआ जंगल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में वैसे तो हरियाली तेजी से कम हो रही है, लेकिन शहर के विजय नगर क्षेत्र में इंदौर विकास प्राधिकरण ने दस एकड़ जमीन पर जंगल तैयार कर दिया। इस सिटी फॉरेस्ट के आसपास जमीनों के भाव दस हजार रुपये प्रति वर्गफीट से ज्यादा हैं।

विज्ञापन


इस जंगल को तैयार होने में आठ साल का समय लगा, लेकिन अब वहां इकोसिस्टम भी बन गया है। घने और छायादार पेड़ों के कारण कई प्रजातियों के पक्षियों ने वहां बसेरा बना लिया है। कई मोर परिवारों ने भी यहां अपना ठिकाना बना लिया है।
 

इस फॉरेस्ट को प्राकृतिक रूप दिया गया है। सिर्फ लोगों के चलने के लिए एक वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है, बाकी हिस्से में घने पेड़ लगाए गए हैं और कच्ची जमीन रखी गई है। जमीन के एक हिस्से से कच्ची नाली गुजरती है, उसे भी वैसा ही रहने दिया गया है।

विज्ञापन



दस एकड़ जमीन पर आम, नीम, पीपल, बरगद, गुल्लर जैसे पेड़ लगाए गए हैं। कुछ फलदार पेड़ भी लगाए गए हैं, ताकि पक्षियों को भोजन मिल सके। हरियाली गर्मी में भी बरकरार रहे, इसके लिए फॉरेस्ट में पाइपलाइन बिछाई गई है। सीवेज ट्रीटमेंट के उपचारित पानी का उपयोग इसके लिए किया जाता है। इस फॉरेस्ट में बीस हजार से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं।

रोज आते हैं लोग सुबह की सैर के लिए

प्राकृतिक माहौल में लोगों को घूमना अच्छा लगता है। रोज सिटी फॉरेस्ट में सैकड़ों लोग सुबह के समय आते हैं। यहां पर योग कक्षाएं भी संचालित होती हैं, लेकिन फॉरेस्ट के स्कीम-114 वाले हिस्से में धीरे-धीरे अतिक्रमण भी होने लगा है। रोज शाम को वहां ठेले और गुमटियां लग जाती हैं। पिछले दिनों सिटी फॉरेस्ट की एक बाउंड्री वॉल को भी तोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें