गुरुवार को आरक्षक विजय जटवाल विजय नगर चौराहे पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक बापट चौराहा से सयाजी चौराहा होते हुए विजय नगर की तरफ आ रहा है। आरक्षक ने ट्रक की पीछा किया विजय नगर चौराहा से पहले ट्रक को रोकने में सफल हो गए।
इंदौर के बड़ा गणपति क्षेत्र में हुई घटना के बाद सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिस जवान भारी वाहनों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने लगे है। गुरुवार को इस कारण एक आरक्षक ने शराब के नशे में ट्रक चला रहे एक ड्रायवर को पीछा कर पकड़ा। वह नो एंट्री में शहर के व्यस्त विजय नगर चौराहे तक ट्रक ले आया था। यह तो अच्छा है कि उसने किसी को टक्कर नहीं मारी। चालक को थाने ले जाया गया और उसका चालान भी बनाया गया।
गुरुवार को आरक्षक विजय जटवाल विजय नगर चौराहे पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक बापट चौराहा से सयाजी चौराहा होते हुए विजय नगर की तरफ आ रहा है। आरक्षक ने ट्रक की पीछा किया विजय नगर चौराहा से पहले ट्रक को रोकने में सफल हो गए। इसकी सूचना ट्रैफिक सूबेदार कासिम रिजवी को दी गई। वे भी मौके पर पहुंचे। ड्रायवर की जांच की गई तो वह नशे में मिला।
ट्रक विजय नगर थाने का बाहर खड़ा करवा कर ड्रायवर को थाने बैठाया। उसने इंदौर में प्रवेश से पहले शराब पी थी और निरंजनपुर जाने के बजाए विजय नगर की तरफ ट्रक मोड़ लिया, जबकि यह मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित है।
ड्रायवर के खिलाफ नो एंट्री में प्रवेश करने, लापरवाही से वाहन व शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में चालान बनाया गया। आपको बता दें कि इंदौर के निरंजनपुर से सुखलिया ग्राम होते हुए कई भारी वाहन सुपर काॅरिडोर से उज्जैन रोड की तरफ जाते है। इस कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते है। पिछले साल इस मार्ग पर छह लोगों की जान जा चुकी है।