फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आपदा प्रबंधन के लिए इंदौर में बनेगी सेल, हर वार्ड में नियुक्त होंगे आपदा मित्र

Thu, 08 May 2025 07:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि हर वार्ड में आठ से दस आपदा मित्र होंगे,जो इस तरह के हालातों के समय मोर्चा संभालेंगे। इस सेल के लिए जरुरी संसाधन भी खरीदे जाएंगे।  शहर के उद्यान, डिवाइडर और को भी सामाजिक संस्था व संगठनों को गोद देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
महापौर परिषद बैैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम की महापौर परिषद बैैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद शहर में हुई माॅकड्रिल और ब्लैक आउट को लेकर शहरवासियों को धन्यवाद दिया गया। बैठक में तय हुआ कि तेज आंधी, बाढ़, युद्ध सहित अन्य आपदा के समय त्वरित काम हो, इसके लिए एक सेल गठित किया जाए। हर वार्ड में आपदा मित्र नियुक्त करने पर भी सहमति बनी।

ये खबर भी पढ़ें:आपरेशन सिंदूर- दूसरे दिन भी इंदौर से चंडीगढ़ और जोधपुर के लिए उड़ान नहीं भर सके विमान

मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि हर वार्ड में आठ से दस आपदा मित्र होंगे,जो इस तरह के हालातों के समय मोर्चा संभालेंगे और आम लोगों की मदद करेंगे। इस सेल के लिए जरुरी संसाधन भी खरीदे जाएंगे। बैठक में शहर के उद्यान, डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट को भी सामाजिक संस्था व संगठनों को गोद देने पर सहमति बनी। शहर में रेहड़ी, और ठेला चलाने वालों के सर्वे उनके पंजीयन और परिचय पत्र जारी करने पर फैसला हुआ।

इसके लिए एजेंसी तय की गई है, जो सर्वे कर निगम को जानकारी देगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार से अधिक आवास ग्राम सिंदोड़ा में बनाए जाएंगे। इस योजना को मंजूरी बैठक में दी गई है। यशवंत सागर की जलप्रदाय क्षमता बढ़ाने से प्रभावित डूब क्षेत्र के कृषकों को मुआवजा देने पर भी सहमति प्रदान की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें