इंदौर के कनाडि़या बाइपास के ब्रिज पर एक बड़ा डंपर कार पर पलट गया। इससे कार सवार मां और बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा एक बाइक सवार की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार सवार मां और बेटी को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बाइपास पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
ये खबर भी पढ़ें: अब 56 दुकान पर देना होगा पार्किंग शुल्क, सड़क किनारे खड़े वाहनों से वसूलेंगे
शुक्रवार शाम को तेज गति से राऊ की तरफ से आ रहा एक बड़ा डंपर बाइपास पर कनाडि़या ब्रिज पर एक कार पर पलट गया। डंपर की चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। हादसा होते ही कनाडि़या क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मौके पर आ गए।
जेसीबी की मदद से डंपर को खड़ा किया। इसके बाद कार में फंसी मां और बेटी को घायल अवस्था में निकाला। डंपर की चपेट में आए एक युवक की हाथ भी धड़ से अलग हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने डंपर को ब्रिज से हटवाया। इसके बाद बाइपास का ट्रैफिक बहाल हो सका। हादसे के कारण बाइपास पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।