फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में महिला के शरीर से निकली साढ़े दस किलो की गठान, ढाई घंटे की सर्जरी

Tue, 02 Dec 2025 06:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ी, क्योंकि ट्यूमर के आसपास के अंगों पर दबाव बढ़ चुका था। टीमवर्क, विशेषज्ञता और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के कारण लगभग दो घंटे तक चली ऑपरेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। 
विज्ञापन
इंदौर में जटिल सर्जरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एक निजी अस्पताल में डाॅक्टरों ने एक महिला के पेट से साढ़े दस किलो से ज्यादा की गठान ढाई घंटे की सर्जरी कर निकाली। यह सर्जरी इस कारण जटिल थी,क्योकि 41 सेंटीमीटर की गठान को सर्जरी के दौरान दूसरे अंगों को बचाकर निकालना था। डाक्टरों ने बताया कि देश में पांच से दस प्रतिशत मरीजों में ही इस तरह के बड़े ट्यूमर के केस सामने आते है।

 

देवास निवासी 41 वर्षीय महिला की जटिल सर्जरी को सर्जर ऋतिका मालवीय ने की। उन्होंने बताया कि गठान के कारण ओवेरियन टॉर्शन, प्सूडोमाइक्सोमा पेरीटोनी अौर आंतों में रुकावट जैसी गंभीर जटिलताओं की आशंका बनी रहती है। कई बार इस वजह से मरीज की जान को भी खतरा हो सकता है।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान डॉक्टरों को अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ी, क्योंकि ट्यूमर के आसपास के अंगों पर दबाव बढ़ चुका था। टीमवर्क, विशेषज्ञता और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता के कारण लगभग दो घंटे तक चली ऑपरेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। कुछ ही समय में मरीज की स्थिति स्थिर होने लग गई।

 

ऑपरेशन का जोखिम इतना अधिक था कि अन्य अस्पतालों ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था,क्योंकि इसमें जान का खतरा भी बना हुअा था। मरीज की हालत अब ठीक है और कुछ ही दिनों में उसकी अस्पताल से छुट्टी भी हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें