फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर लगाए 51 हजार पौधे, जुटे हजारों शहरवासी

Sun, 09 Aug 2026 03:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर की जिस रेवती रेंज टेकरी पर सर्वाधिक पौधे लगाने का दो साल पहले विश्व कीर्तिमान बना था, वहां रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में 51 हजार पौधे रोपे गए। इस अभियान में शहर के हजारों शहरवासी और स्कूली बच्चे जुटे।
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने लगाए पौधे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की रेवती रेंज टेकरी पर 51 हजार पौधे लगाने का अभियान रविवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में संतोष ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में पहले स्थान पर है और हरियाली में भी नए कीर्तिमान बना चुका है। इंदौर में एक दिन में सबसे ज्यादा पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना है और अब लगातार हरियाली बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

51 हजार पौधे लगाने के लिए रेवती रेंज पर हजारों शहरवासी सुबह से आने लगे थे। दोपहर तक पौधे लगाने का सिलसिला जारी रहा। दो साल पहले रेवती रेंज पर 12 लाख पौधे लगाए गए थे, जो एक दिन में एक स्थान पर लगाए जाने वाले सर्वाधिक पौधों का विश्व रिकॉर्ड था।

अब फिर उन पौधों की गिनती की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने पौधे जीवित हैं। यदि बड़ी संख्या में पौधे जीवित मिलते हैं तो फिर एक और विश्व रिकॉर्ड का दावा किया जा सकता है।शनिवार को भी रेवती रेंज में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने पौधे लगाए थे। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि रेवती रेंज में 'एक पेड़ मां के नाम' बगिया भी बनाई गई है।

विज्ञापन

 

स्कूली बच्चे भी हुए शामिल

एक साथ 51 हजार पौधे लगाने के अभियान में रविवार को स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। पथरीली जमीन होने के कारण एक दिन पहले ही पौधों के लिए गड्ढे खोदे गए थे। बच्चों ने उनमें पौधे लगाकर मिट्टी डाली। टेकरी पर पौधों को पानी देने के लिए एक टंकी का भी निर्माण किया जा रहा है। ट्रीटमेंट प्लांट से टेकरी तक एक पाइपलाइन बिछाई जा रही है और उपचारित जल को टंकी तक पहुंचाया जाएगा, ताकि पौधों को पानी मिल सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें