फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में होगी 41 वीं यूरेशियन बैठक,मनी लांड्रिंग,आतंकवाद की फंडिंग के खिलाफ बनेगी रणनीति

Thu, 14 Nov 2024 06:37 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में अफसरों को बताया कि एयरपोर्ट पर मेहमानों का सांस्कृतिक झलक नजर आएगी और उनका स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार होगा। होटलों को अतिथियों के लिए बुक किया गया है। 
विज्ञापन
इंदौर में होगी 41 वीं यूरेशियन बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में 41 वीं यूरेशियन बैठक 25 नवंबर से 29 नवंबर तक होगी। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल आए। उन्होंने स्थानीय अफसरों के साथ बैठक की और कहा कि बैठक के लिए देश के सबसे साफ शहर इंदौर को चुना गया है।

विज्ञापन



बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों की मेहमाननवाजी में कोई कसर न रहे। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य मनी लांड्रिंग एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ रणनीति बनाने के उद्देश्य से हो रही है। यह बैठक देश में 16 साल बाद आयोजित होने जा रही है। बैठक में विभिन्न देशों के सदस्य शामिल होंगे।

 

कलेक्टर आशीष सिंह ने तैयारियों के सिलसिले में आयोजित बैठक में अफसरों को बताया कि एयरपोर्ट पर मेहमानों का सांस्कृतिक झलक नजर आएगी और उनका स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार होगा। होटलों को अतिथियों के लिए बुक किया गया है। वहा मनी एक्सचेंज काउंटर और हेल्थ चेकअप सुविधा भी रहेगी।

 

बैठक के बाद मेहमानों को डेली काॅलेज और मांडू भ्रमण कराया जाएगा। आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। सेंटर की लाॅबी में प्रदेश के विकास की एक प्रदर्शनी और मृगनयनी की एक वस्त्र प्रदर्शनी भी रहेगी।

 

नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने बैठक में बताया कि इस आयोजन की स्मृति को चिरस्थायी स्वरूप देने के लिए आयोजन स्थल के निकट ही वृक्षारोपण के लिए स्थान चयनित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी सिद्धार्थ जैन ने बताया के आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें