फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत, कई दिन से बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Fri, 06 Feb 2026 10:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की सप्लाई लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। डायरिया फैलने के बाद से बस्ती में लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। अब इस मामले में एक और बुजुर्ग की मौत हो गई है।
विज्ञापन
भागीरथपुरा बस्ती में जांच में जुटी डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लगातार मौतें हो रही हैं। दूषित पानी की सप्लाई के कारण डायरिया होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बस्ती में गंभीर रूप से बीमार लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया था। उन्हीं में से एक 70 वर्षीय अलगूराम यादव की मौत हो गई। वे एक माह से अस्पताल में भर्ती थे और कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कितने और भागीरथपुरा: 30 साल पुरानी लाइनों में साथ बह रहा सीवेज और नर्मदा जल
गुरुवार रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई और तड़के उनकी मौत हो गई। अलगू 9 जनवरी से अरबिंदो अस्पताल में भर्ती थे। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई दूसरी बीमारी नहीं थे। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें बस्ती के क्लिनिक में दिखाया गया था। वहां से उन्हें अरविंदो अस्पताल में रेफर किया गया था। अभी भी बस्ती के दो मरीज गंभीर रूप से बीमार है और वे अस्पताल में भर्ती है। अब तक भागीरथपुरा के चार सौ से ज्यादा मरीज अस्पताल में इलाज करा कर ठीक हो चुके है, जबकि 33 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें छह माह का मासूम आव्यान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूषित पानी से ज्यादातर महिलाओं की मौतें हुई है। ज्यादातर को डायरिया के साथ दूसरी बीमारियां भी थीं। बस्ती में हुई मौतों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगी है और अफसरों ने डायरिया की वजह से 16 लोगों की मौत होना स्वीकारा है। अभी भी बस्ती में लोग नर्मदा लाइन का पानी भरने से डर रहे हैं, क्योंकि सप्लाई पुरानी लाइनों से ही हो रही है। बस्ती के एक हिस्से में नर्मदा लाइन बिछाई गई है। उससे 30 प्रतिशत इलाका ही कवर हो रहा है। बस्तीवालों का कहना है कि पुरानी लाइनों में सीवरेज का पानी मिलने के कारण ही लोग बड़ी संख्या में बीमार हुए। टंकी से दूसरी बस्तियों में भी पानी सप्लाई होता है, लेकिन वहां परेशानी नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें