फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में 25 महिलाओं को निर्मला पाठक सम्मान मिला

Sun, 09 Mar 2025 08:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम में गीत व नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद महिलाओं का सम्मान किया गया फिर फैशन शो का आयोजन हुआ। जिसमें नारी शक्ति ने पहले राउंड में पारंपरिक साड़ी और एथेनिक ड्रेस में रैंप वाॅक किया।
विज्ञापन
इंदौर में निर्मल पाठक अवार्ड से सम्मानित महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संंस्था मशवरा ने महिला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शहर की 25 महिलाओं का सम्मान किया। उन्हें निर्मला पाठक अवार्ड दिया गया। सम्मानित महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करती है।

विज्ञापन


अवार्ड पाने वालों में जानवी चंदवानी, कोमल करे जोशी, अनामिका सितलानी, नूपुर पंडित, वंदना अग्रवाल, विनय गुप्ता, गीता कौल, नम्रता सावंत, नेहा जे मराठे, आराधना सहाय, अर्पणा चेंडके, अवनी शर्मा खंडेलवाल, नेहा जोशी मराठे, मिताली सोहनी, निहारिका जैन, निवेदिता शुक्ला रिमझिम जोशी, संध्या पटवा, डॉ ऊषा श्रीवास्तव, सुषमा पटेल, एकता मेहता आदि शामिल है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि शहर की महिलाएंं विभिन्न क्षेत्रों में सफल हो रही है। उनका सम्मान होता है तो दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्वलन से की। कार्यक्रम में गीत व नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। इसके बाद महिलाओं का सम्मान किया गया फिर फैशन शो का आयोजन हुआ। जिसमें नारी शक्ति ने पहले राउंड में पारंपरिक साड़ी और एथेनिक ड्रेस में रैंप वाॅक किया।

रैंप में इनका साथ मूक और बधिर संस्था की छात्राओं ने दिया। फैशन शो के जज थे उन्नति सिंह, शीतल बडोले और सारिका दीक्षित कार्यक्रम का संचालन श्यामली नीमा ने किया।असिता शर्मा ने आभार माना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें