फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में 20 नए आधुनिक बस स्टाॅपों की सौगात, महिला सफाई मित्र ने किया लोकार्पण

Thu, 31 Jul 2025 06:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टाॅपों का निर्माण किया गया था। उनमें से ज्यादातर खराब हो गए थे और बैठने लायक भी नहीं बचे थे। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
नए बस स्टाॅपों का लोकार्पण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में नगर निगम ने 20 नए बस स्टाॅपों का निर्माण हुआ है। इसका लोकार्पण मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने महिला सफाई मित्र से कराया। अन्य मार्गों पर भी इस तरह के बस स्टाॅपों का निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और अधिक सरल, सुरक्षित एवं तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। पहले जहां पुराने बस स्टॉप पर लोगों को बैठने, रुकने और जानकारी प्राप्त करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, वहीं अब इन नए बस स्टॉप पर अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य मार्गों पर भी पुराने बस स्टाॅपों के स्थान पर नए बस स्टाॅप बनाए जाएंगे।

विज्ञापन



आपको बता दे कि इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टाॅपों का निर्माण किया गया था। उनमें से ज्यादातर खराब हो गए थे और बैठने लायक भी नहीं बचे थे। फिलहाल शहर में लगभग 350 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है।

 

यह सुविधा होगी बस स्टाॅपों में

शहर के प्रमुख रुटों पर तैयार हुए 20 नए बस स्टॉपों में पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (PIS)रहेगा। इससे रूट मैप की जानकारी रहेगी और इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर भी डिस्पले होते रहेंगे। स्टाॅपों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। इसके अलावा यात्री अपने मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। हर स्टाॅप पर दो मोबाइल चार्जिंग पाइंट रहेंगे। इसके अलावा आरामदायक सीटें रहेगी। बारिश के समय भी बस स्टाॅप मददगार होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें