फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore water contamination: भागीरथपुरा में दूषित पानी से 17वीं मौत, सेवानिवृत पुलिसकर्मी बेटे के घर आए थे

Mon, 05 Jan 2026 11:53 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: सोमवार को एक और वृद्ध की जान जाने के बाद भागीरथपुरा में मौतों का कुल आंकड़ा 17 तक पहुँच गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद बस्ती में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। नए मरीज भी सामने आ रहे है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को इस त्रासदी के कारण 17वीं मौत दर्ज की गई। जान गंवाने वाले 69 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा धार के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी थे। वे इंदौर अपने बेटे से मिलने आए थे, जहाँ 1 जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी किडनी में संक्रमण पाया गया और हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

विज्ञापन


क्षेत्र में वर्तमान स्थिति की बात करें तो अब भी अलग-अलग अस्पतालों में 142 मरीजों का इलाज चल रहा है। राहत की बात यह है कि नए मरीजों के मिलने की रफ्तार में कमी आई है और रविवार रात तक 20 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की 20 से अधिक टीमें पूरे क्षेत्र में रिंग सर्वे कर रही हैं। निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए बस्ती को 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है जहाँ हर सदस्य के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अभी तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।  

पढ़ें: इंदौर जल त्रासदी: कांग्रेस ने कहा- भागीरथपुरा कांड लापरवाही नहीं, सुनियोजित हत्या; 11 को निकलेगी न्याय यात्रा

इस पूरे मामले पर कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। हाईकोर्ट में दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को नोटिस जारी कर इस पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। इस केस को लेकर दो याचिकाएंं लगी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें