फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ट्रीटमेंट प्लांट के उपचारित पानी से जिंदा रहेंगे 12 लाख पौधे, दस किमी लाइन बिछेगी

Thu, 08 May 2025 07:48 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 प्रोजेक्ट के लिए 11 करोड़ रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है। कबीटखेड़ी से रेवती रेंज तक दस किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।कबीटखेड़ी एसटीपी पर 180 एचपीक्षमता के पंप लगाए जाएंगे। पानी एकत्र करने के लिए प्लांट पर तीन कुएं भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
लाइन बिछाने का भूमिपूजन करते मंत्री विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की रेवती रेंज में पिछले साल जुलाई माह में 12 लाख पौधे लगाकर विश्व किर्तीमान बनाया गया था। अब उन पौधों की को मरने से बचाने के लिए नगर निगम 12 किलोमीटर लंबाई में लाइन बिछाने जा रहा है। इस काम का भूमिपूजन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। कबीटखेड़ी प्लांट के उपचारित जल से पौधों को हरा-भरा रखने की तैयारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: देवी अहिल्या की नगरी में हवाई चेतावनी वाले सायरन बजे, शहर में छाया अंधेरा; ट्रैफिक थमा

इस प्रोजेक्ट के लिए 11 करोड़ रुपये नगर निगम खर्च कर रहा है। कबीटखेड़ी से रेवती रेंज तक दस किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।कबीटखेड़ी एसटीपी पर 180 एचपीक्षमता के पंप लगाए जाएंगे। पानी एकत्र करने के लिए प्लांट पर तीन कुएं भी बनाए जाएंगे। पानी सीधे रेवती रेंज की पहाड़ी तक जाएगा।

विज्ञापन

 

जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि यह परियोजना 11.88 करोड़ रुपए की लागत से संपन्न की जा रही है, जिसके अंतर्गत कबीटखेड़ी से रेवती रेंज वृक्षारोपण स्थल तक रियूज्ड पानी को पहुंचाया जाएगा। यह जल 12 लाख पौधों की नियमित सिंचाई में उपयोग किया जाएगा।

 

प्रोजेक्ट के भूमिपूजन के मौके पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर अब हरियाली में भी नंबर वन रहेगा। इस साल भी शहर में एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। पिछले साल जनभागीदारी से इंदौरवासियों ने सबसे ज्यादा पौधे लगाकर रिकार्ड अपने नाम किया था। हमारी कोशिश है कि शहर में हरियाली बढ़े और गर्मी में शहर का तापमान कम रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें