फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer: शिवम वर्मा बने इंदौर के नए निगम कमिश्नर, हर्षिका सिंह का तबादला हुआ

Fri, 15 Mar 2024 08:43 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

सचिवालय ने कल देर रात 3 बजे 37 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए। 
 
विज्ञापन
शिवम वर्मा बने इंदौर के नए निगम आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवम वर्मा को इंदौर नगर निगम का नया निगमायुक्त बनाया गया है। सचिवालय ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं। शिवम वर्मा (2013) बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। वहीं अभी तक इंदौर नगर निगम में आयुक्त रहीं हर्षिका सिंह को मध्यप्रदेश कौशल विकास का संचालक बनाया गया है। शिवम वर्मा को नगर पालिक निगम इंदौर आयुक्त के साथ मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कंपनी लिमिटेड इंदौर का अपर प्रबंध संचालक (अतिरिक्त प्रभार) भी बनाया गया है। शिवम वर्मा अभी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मध्यप्रदेश भोपाल में अपर आयुक्त थे। दोनों अधिकारी जल्द चार्ज संभालेंगे। राज्य सरकार ने 37 आईएएस की अस्थाई रूप से नई पदस्थापना की। इसके आदेश गुरुवार देर रात 3 बजे जारी किए गए। इसमें शहडोल और सिंगरौली कलेक्टर की नई पदस्थापना की गई है। इसके साथ बाबू सिंह को शहडोल कमिश्नर, सतेंद्र सिंह को गुना कलेक्टर और सुरेश कुमार को पन्ना कलेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें