फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: हैदराबाद पुलिस की इंदौर में दबिश, साइबर ठगी के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2026 04:00 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हैदराबाद की साइबर ठगी मामले की जांच में इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल लोकेशन के आधार पर पलासिया व खजराना क्षेत्र में कार्रवाई हुई। आरोपियों को जिला कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाया गया। मामले में बड़े साइबर नेटवर्क के खुलासे की संभावना है। 
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस ने इंदौर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में सामने आए एक बड़े साइबर ठगी मामले की जांच करते हुए हैदराबाद पुलिस ने इंदौर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पलासिया और खजराना थाना क्षेत्र में इंदौर पुलिस के सहयोग से की गई। गिरफ्तार आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर हैदराबाद ले जाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हैदराबाद में हुई साइबर ठगी की जांच के दौरान पुलिस को बैंक खातों के लेनदेन और कॉल डिटेल की जांच में तीन संदिग्ध युवकों का सुराग मिला। जांच में सामने आया कि संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन और मोबाइल लोकेशन इंदौर से जुड़ी हुई हैं। इसके बाद हैदराबाद पुलिस की टीम इंदौर पहुंची। इंदौर पहुंचने पर टीम ने सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी साझा की। इसके बाद पलासिया और खजराना थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुमित, तिलक और कपिल नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें-इंदौर पुलिस पर पथराव, सिर में टांके... पर धाराएं मामूली! क्या दबंगों के आगे पस्त हो गया खाकी का खौफ
विज्ञापन


खंडवा-बुरहानपुर के रहने वाले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों आरोपी मूल रूप से खंडवा और बुरहानपुर के निवासी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से इंदौर के पलासिया और खजराना क्षेत्र में किराये के मकानों में रह रहे थे। पुलिस का दावा है कि साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का संबंध इन्हीं आरोपियों से मिला है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को इंदौर जिला न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद हैदराबाद पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। अब वहां उनसे पूछताछ कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। पूछताछ के दौरान साइबर ठगी से जुड़े बड़े गिरोह, फर्जी बैंक खातों और अन्य राज्यों तक फैले नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। इंदौर पुलिस ने भी जांच में पूरा सहयोग किया है। आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम खुलासे हो सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें