फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों का मार्च, कैलाश विजयवर्गीय के घर जाने से पहले पुलिस ने रोका

Tue, 28 Jul 2026 07:21 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
pradrdhn
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों से जुड़े संगठनों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना लगातार 12वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर स्थित निवास पर ज्ञापन सौंपने के लिए रैली निकालकर पहुंचे। हालांकि, पुलिस ने पहले ही रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया।

दरअसल, नगर निगम कर्मचारियों को नियमित करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से रीगल चौराहे पर धरना दिया जा रहा है। इस आंदोलन को वाल्मीकि समाज सहित कई सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार 12 दिनों के धरने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: राजधानी में दाखिल होने से पहले सीएम हाउस की सुरक्षा सख्त, हर रास्ते पर पुलिस की नजर

इसी के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी और समर्थक मार्च निकालते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास की ओर रवाना हुए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने विभिन्न चौराहों पर बैरिकेड्स लगाकर रैली को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को मंत्री निवास से कुछ दूरी पहले ही रोक लिया गया।

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और नगर निगम की एमआईसी सदस्य ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया। उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी 11 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए।

प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह का विवाद या अप्रिय घटना सामने नहीं आई। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नगर निगम कर्मचारियों की मांगों पर संबंधित विभाग और सरकार क्या निर्णय लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें