फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Attack: सीने में दर्द और बेचैनी को इग्नोर किया, मथुरा के पुलिसकर्मी की हार्टअटैक से मौत

Wed, 05 Jun 2024 09:48 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तबियत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर घर गया। वहां पर अधिक तबियत खराब हुई तो मकान मालिक उसे अस्पताल ले गए वहां दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन
Heart Attack - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक पुलिसकर्मी को सीने में दर्द हुआ और बेचैनी होने लगी। इस पर वह छुट्टी लेकर घर चला गया। घर पर तबियत और अधिक बिगड़ी तो मकान मालिक उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिसकर्मी मथुरा का रहने वाला है। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


तबियत बिगड़ी तो छुट्टी लेकर घर गया
विनोद जाट इंदौर के रावजी बाजार में पदस्थ था। मंगलवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई तो वह छुट्टी लेकर घर चला गया। घर जाने के बाद उसे सीने में और तेज दर्द हुआ। मकान मालिक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन यहां उसकी मौत हो गई।

मथुरा का रहने वाला 
सदर बाजार पुलिस ने बताया कि विनोद का घर मरी माता चौराहे के पास है। वह मथुरा का रहने वाला है और फिलहाल वह रावजी बाजार थाने में पदस्थ था। मंगलवार को उसने साथियों को बताया कि उसे सीने में हल्का दर्द और बेचैनी हो रही है। इस पर वह छुट्टी लेकर घर चला गया, मकान मालिक उसे नजदीक के अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने अस्पताल में उसे सीपीआर दी और बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें