फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravasi Bharatiya sammelan:इंदौर के 55 परिवारों के यहां रुकेंगे मेहमान, गीता रामायण का देंगे उपहार

Tue, 03 Jan 2023 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन के लिए विदेशों से इंदौर  आने वाले प्रवासी भारतीय होटलों के अलावा कुछ परिवारों के यहां भी रुकेंगेे। अपने घरों पर स्टे कराने वाले परिवार न केवल उन्हें भोजन कराएंगे, बलि्क उन्हें सैर पर भी ले जाएंगे।
विज्ञापन
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले कुछ मेहमान इंदौरवासियों के घरों में रुकेंगे। इन परिवारों की एक बैठक मंगलवार को ब्रिलियंट सेंटर में रखी गई। उन परिवारों को बताया गया कि घरों में रखने के साथ उन्हें घुमाने भी ले जाए। यदि वे खजराना, उज्जैन, ओम्कारेश्वर जाए, तो इसकी जानकारी सम्मेलन के लिए बनाए कंट्रोल रुम को दें, ताकि वहां हम प्राथमिकता से उनके दर्शन की व्यवस्था करवा दें। पूर्व लोक सभा स्पीकर ने कहा कि संस्कार, व्यवहार से इंदौरवासियों को उनका दिल जीते। आप सिर्फ मेहमानवाजी नहीं कर रहे, बल्कि इनके सामने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आईडीए देगा रामायण,गीता

आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि होम स्टे में जो परिवार रुकेंगे, उन्हें हम गीता, रामायण के अलावा आईडीए के विकास के टेबल बुक देंगे। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिन परिवारों के यहां मेहमान रुकेंगे, उन्हें भी पास जारी किए जाएंगे, ताकि उनके वाहन समिट स्थल तक आसानी से आ सके।

आतिथ्य को यादगार बनाए

बैठक में संभागायुक्त पवन शर्मा ने कहा कि जो भी मेहमान आपके घर रुकेंगे, वे आपके परिवार में देश की झलक देखेंगे, इसलिए उनके अातिथ्य को यादगार बनाए, इस तरह का प्रयास हमारी तरफ से होना चाहिए।कलेक्टर इलैया राजा ने कहा कि मेहमान घर में अच्छा महसूस करें, अच्छी यादें लेकर जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि जिस तरह आप रिश्तेदारों को होस्ट करते है, वैसा ही व्यवहार मेहमानों के साथ होना चाहिए। तीन दिन के स्टे के दौरान कमरों की स्वच्छता का भी ध्यान रखे। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,मधु वर्मा,सुदर्शन गुप्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें