फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: वसूली के लिए व्यापारी के घर पर गुंडे ने फिंकवाया पेट्रोल बम

Sun, 01 Oct 2023 07:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

चंद्रशेखर ने बताया कि छह माह पहले उनकी दुकान पर रिंकू चौधरी नामक युवक धमकाने आया था। उनसे कहा था कि कारोबार करना है तो उसे पैसे देना पड़ेगे। चंद्रशेखर ने उसे मना कर दिया तो वह घर आकर धमकाने लगा कि काॅलोनी में रहना है तो पांच लाख रुपये देना होंगे।
विज्ञापन
घर के बाहर फेंका पेट्रोल बम - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गुंडे धमकाने के लिए घरों के सामने पेट्रोल बम फेंकने से भी पीछे नहीं हट रहे है। इस तरह की घटना अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी के घर के सामने हुई। यहां रहने वाले चंद्र शेखर चौहान रात को घर पर थे। अचानक घर के बाहर धमाके की आवाज आई तो वे बाहर निकले।

विज्ञापन


उन्होंने सफेद रंग की बनियान और काले रंग की पेंट पहने एक युवक को घर के पास से भागते हुए देखा। उसके चेहरे पर रूमाल भी बंधा हुआ था। सड़क पर आग भी चल रही थी। जब चौहान ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि एक युवक ने घर के सामने पेट्रोल बम फेंक।

चंद्रशेखर ने बताया कि छह माह पहले उनकी दुकान पर रिंकू चौधरी नामक युवक धमकाने आया था। उनसे कहा था कि कारोबार करना है तो उसे पैसे देना पड़ेगे। चंद्रशेखर ने उसे मना कर दिया तो वह घर आकर धमकाने लगा कि काॅलोनी में रहना है तो पांच लाख रुपये देना होंगे। चौहान ने उसकी शिकायत अन्नपूर्णा थाने में की थी।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में वह जेल से छूट कर आया तो फिर धमकाने लगा। चंद्रशेखर का कहना है कि रिंकू ने ही किसी को उनके घर पेट्रोल बम फेंकने भेजा है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें