food poisoning nursing students case
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में फूड पाइजनिंग Food Poisoning का बड़ा मामला आया है। इसमें 10 नर्सिंग छात्राओं को इन्फेक्शन हुआ है। सभी को तुरंत एमवाय अस्पताल में भर्ती किया है। इनमें दो नर्सिंग ट्यूटर भी हैं। बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं सेंट जेवियर नर्सिंग कॉलेज, नर्मदापुरम की हैं। यहां वे बाणगंगा सरकारी मेंटल हॉस्पिटल में ट्रेनिंग के लिए आई हैं। इन लोगों ने एमआर-10 स्थित श्रीनाथ रेस्टारेंट में भोजन किया था। इसके बाद इन्हें उल्टियां हुई। अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद शाम तक इनकी हालत नियंत्रण में आई।