फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ट्रेन में दिया खाने का आर्डर, दाल मेें निकला मरा काकरोच, इंदौर के परिवार ने की शिकायत

Tue, 30 May 2023 06:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिवनाथ सिंह पिछले सप्ताह अपनेे पारिवारिक मित्रों के साथ सोमनाथ दर्शन करने गए थे। वेे  ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इस बीच उन्होंने खाने का आर्डर दिया। उन्होंने चार बाक्स मंगाए थे। एक बाक्स खोला तो उसमें सिंह को मरा हुआ काकरोच नजर आया। 
विज्ञापन
दाल में था मरा हुआ काकरोच। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक यात्रा कर लौट रहे इंदौर के एक परिवार के खाने में मरा हुअा काकरोच निकला। वे सोमनाथ से दर्शन कर ट्रेन से इंदौर लौट रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने आईआरसीटीसी से की है। शिकायत करने पर वेंडर पैसे लौटाने के बजाए उनसे बहस करने लगा था।

इंदौर में रहने वाले शिवनाथ सिंह पिछले सप्ताह अपनेे पारिवारिक मित्रों के साथ सोमनाथ दर्शन करने गए थे। वेे वेरावल स्टेेशन से जबलपुर ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इस बीच उन्होंने खाने का आर्डर दिया। उन्होंने चार बाक्स मंगाए थे। एक बाक्स खोला तो उसमें सिंह को मरा हुआ काकरोच नजर आया। उन्होंने बाक्स देने आए वेंडर से इसकी शिकायत की।

वेंडर दूसरा बाक्स देने के बजाए बहस करने लगा और पैसे भी नहीं लौटाए। इसके बाद सिंह ने कहा कि अन्य लोग भी इस तरह का खाना खाने से बीमार पड़ सकते हैै। दूसरों को भी दाल परोसी गई होग। सिंह ने जब वेंडर पर दबाव बनाया तो जो पैकेेट खुले नहीं थे, उसके पैसेे लौटा दिए। बाद में शिवनाथ सिंह नेे एप से आर्डर कर खाना मंगाया। वेंडर के रवैैए से नाराज सिंह ने खाने में काकरोच निकलने का वीडियो बनाया और आनलाइन शिकायत आईआरसीटीसी से की । इसके बाद मैनेजर ने आकर शिकायत वापस लेने केे लिए दबाव बनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें