फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: साइकिल पर निकली बारात फिटनेस का दिया संदेश

Fri, 09 Jun 2023 08:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

स्वच्छता के साथ अब स्वास्थ्य में भी नंबर वन बनेगा शहर, बारात में शामिल हुए कई प्रमुख लोग
विज्ञापन
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमोल वाधवानी निवासी तेजाजी नगर (27) की शादी खातीवाला टैंक निवासी डिम्पल से 10 जून को होनी है। इसके दो दिन पहले निकले बाने में अमोल साथियों के संग दुल्हन के घर पहुंचा था। यह ग्रुप साइकिलिंग की यात्रा 9 जून की अल सुबह 6 बजे निकाली गई। बारात दुल्हन के घर पहुंची जहां सभी का स्वागत सत्कार किया गया।

 

अमोल के परिवार का रेडिमेड गारमेंट का बिजनेस है और वे एक अच्छे साइकिलिस्ट हैं और कई साइकिल यात्राएं कर चुके हैं। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर भी वे 117 किमी की यात्रा कर चुके हैं।

 

अमोल ने बताया मेरा मानना है कि बारात को सादगी से निकालना चाहिए। बुजुर्ग हमेशा यही राय देते रहे हैं कि तीन-चार घंटे तक बारात निकालने के दौरान ट्रैफिक बाधित होता है। घंटे तक बारात निकालने के दौरान ट्रैफिक बाधित होता है और दूसरा घोड़े पर भी यह एक तरह का अत्याचार है। उसे शोर-शराबे पटाखे, डीजे की आवाज से परेशानी होती है।

 

बताया गया कि अमोल इस तरह से आकर मंगेतर को सरप्राइज देने वाले थे। लेकिन उन्हें एक दिन पहले नजदीकी दोस्त के जरिए इसका पता चल गया था। हालांकि वह यह बात सुनकर चौंक गई थी लेकिन सहमत थी।

 

शुक्रवार सुबह 5 बजे अमोल परिवार के लोगों व साइकिलिस्ट दोस्तों के साथ लाल बाग पहुंचे। इस दौरान उनके परिचित डॉ. भरत रावत, अमोल के स्कूल के टीचर रही माया जोशी, रचना जैन भी वहां पहुंच चुकी थी। सुबह 6 बजे बैंड बाजे के साथ फिर सभी बाराती साइकिल से दुल्हन के घर के लिए रवाना हुए। एक घंटे में दुल्हन के यहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें