ग्वालटोली क्षेत्र मेें एक कलर पेेंट के गोडाउन मेें देर रात आग लग गई। जिसे सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग के कारण लाखों रुपये के पेंट के डिब्बे जलकर खाक हो गए। गोडाउन मेें रखे कलर पेेंट और केमिकल के डिब्बे धमाकों के साथ फूट रहे थे। इस वजह से फायर ब्रिगेडकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत हुई।
ग्वालटोली मेें मधुमिलन टाॅकिज के पास के कलर पेंट गोडाउन की पहली मंजिल से लोगों ने बुधवार रात धुआं उठता देखा। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। तीन मंजिला गोडाउन को आग ने अपनी चपेट मेें ले लियाा। आसपास खुला स्थान नहीं होने के कारण फायरब्रिगेड की दमकले सिर्फ बिल्डिंग के आगे लगी आग को ही बुझा पा रही थी।
सात घंटे तक बुझाई आग, फिर दिखनेे लगा धुआं
रात 11 बजे फायरब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया। आधे घंटे बाद फिर बिल्डिंग से धुआं उठते देख दमकलें आग बुझाने पहुंची। अफसरों का कहना है कि केमिकल के डिब्बों के कारण आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। रात को रतलाम से लौटे विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। गेट पर लोहे की जालियां होने की वजह से पानी की बौछार गोडाउन के भीतर नहीं जा पा रही थी। विजयवर्गीय ने नगर निगम से पोकलेन मशीन मंगवाकर खिड़की मेें लगी जालियां हटवाई।