फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News : इंदौर में किसान ने की आत्महत्या, खेत से लौटकर जहर खाया

Sun, 24 Mar 2024 10:27 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

परिवार में पत्नी और तीन बच्चों का सहारा छिना, पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच 
 
विज्ञापन
Indore - फोटो : Indore
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसने शुक्रवार को सुसाइड करने का प्रयास किया था। शुक्रवार शाम को सबसे पहले पत्नी को इसकी जानकारी मिली और उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रात में इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

एरोड्रम पुलिस ने बताया कि रवि (37) पुत्र मुन्नालाल चौहान निवासी छोटा बागड़दा ने जहर खा लिया था। पत्नी रेशमा ने बताया कि घर के पास ही खेत है। यहीं पर वह खेती किसानी का काम करते थे। शाम को खेत से घर पहुंचे तो उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के मुताबिक रवि के तीन बच्चे हैं। माता पिता और भाई भी हैं। रवि का परिवार मूल रूप से अंजड़ का रहने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें