फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: हत्यारों ने राजा को पैसों के लिए नहीं मारा, सामने आ गई असली वजह, पुलिस को ट्रांजेक्शन भी नहीं मिले

Wed, 11 Jun 2025 04:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Exclusive Raja Sonam: Raja Raghuvanshi की हत्या के बाद से यह बातें सामने आ रही थी कि सुपारी किलर्स को पैसे देकर हत्या करवाई गई लेकिन सच कुछ और ही निकला है। Sonam Raghuvanshi और राज कुशवाह का प्रेम प्रसंग ही इसकी मुख्य वजह था। 
विज्ञापन
राज कुशवाह और सोनम। विशाल, आनंद और आकाश। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय में हुई राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुरुआत में यह जानकारी मिली थी कि सुपारी किलर्स को पैसे देकर यह हत्या करवाई गई लेकिन अब इस मामले में नई बात सामने आई है। पुलिस को हत्या करने वाले किसी भी आरोपी के पास पैसों के लेनदेन का कोई ट्रांजेक्शन नहीं मिला है। सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) और राज कुशवाह के प्रेम प्रसंग की भी कई बातें सामने आई हैं। 
विज्ञापन


Exclusive: राज और सोनम की तस्वीरें आई, ऑफिस में काम करते समय प्यार चढ़ा परवान

क्या थी राजा को मारने की असली वजह
हत्या के मुख्य आरोपी राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi)  के बीच पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को बेहद प्रेम करते थे और शादी करने की योजना बना रहे थे। तभी सोनम के परिवार ने उसके लिए रिश्ता देखना शुरू कर दिया। शुरू में सोनम ने विरोध किया लेकिन उसकी चल नहीं पाई। घरवालों की मर्जी के आगे उसे झुकना पड़ा और उसने राजा रघुवंशी से शादी कर ली। शादी से पहले ही राज कुशवाह और सोनम ने यह तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मार दिया जाएगा। जिस दिन राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) और सोनम की शादी हुई उस दिन राज कुशवाह फूट फूटकर रोया। 
विज्ञापन




विशाल को विक्की बोलती थी राज की बहन
राजा की हत्या के दूसरे आरोपी को राज की बहन भाई बोलती थी। उसे राज के घर पर विक्की कहकर बुलाया जाता था। विशाल राज के घर के पास में ही रहता था और दोनों में घनिष्ट मित्रता थी। अन्य आरोपी आकाश भी इन दोनों के घर के पास में ही रहता था। तीनों में घनिष्ट मित्रता थी। सोनम की शादी के दिन जब राज फूट फूटकर रोया तब विशाल, आनंद और आकाश से राज का दुःख देखा नहीं गया। राज ने तीनों दोस्तों के साथ राजा रघुवंशी को मारने की योजना बनाई और तीनों दोस्तों ने इस पर सहमति भी दे दी। 

चारों के पास शिलांग जाने के भी पैसे नहीं थे
जब राजा रघुवंशी की हत्या की योजना बनी तो चारों के पास शिलांग जाने के लिए भी पैसे नहीं थे। शुरुआत में चारों शिलांग जाने वाले थे लेकिन अंतिम समय में राज ने शिलांग जाने के लिए मना कर दिया था। राज ने ही तीनों को शिलांग भेजा था। राज ने कुछ लोगों से पैसे उधार लेकर तीनों को शिलांग भेजा था। 
विज्ञापन


सोनम ने सिर्फ 15 हजार रुपए दिए
आरोपियों ने बताया कि सोनम ने भी उन्हें सिर्फ 15 हजार रुपए दिए थे। वह भी राजा के पर्स से निकालकर दिए गए थे। विशाल, आकाश और आनंद ने हत्या से पहले राजा को मारने की योजना निरस्त करने का भी कहा था लेकिन सोनम नहीं मानी। बताया जा रहा है कि उस वक्त सोनम ने तीनों से कहा था कि तुम इसकी हत्या कर दोगे तो मैं तुम्हें 20 लाख रुपए दूंगी। हालांकि हत्या के बाद सोनम वहां से चली गई और तीनों अपने घर आ गए। किसी को भी कोई पैसे नहीं दिए गए थे।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें