फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Results 2023: विधानसभा चुनाव में भितरघात का आरोप, महू के सात भाजपाइयों को नोटिस

Fri, 08 Dec 2023 07:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके मनोज पटेल के खिलाफ भी कुछ भाजपाई थे और उन्होंने भाजपा के बागी उम्मीदवार चौधरी का खुलकर काम किया हैै। उन भीतरघातियों की सूची तैयारी की जा रही हैै।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत पा लिया और अब उन नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है, जिन्होंने चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा तय किए गए प्रत्याशी के खिलाफ काम किया। महू विधानसभा क्षेत्र के सात नेताओं को संगठन ने शोकाज नोटिस जारी किया है। तीन दिन में उनसे जवाब मांगा गया है।संतोषजनक जबाव नहीं मिलने पर भाजपा उन नेतागणों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

देपालपुर विधानसभा क्षेत्र में बागी उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी के लिए काम करने वाले भाजपाइयों को भी नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। उनमें भाजपा नेता अशोक सोमानी  और घनश्याम नारोलिया शामिल है। इसके अलावा रामकरण भाबर,संतोष पाटीदार, देंवेद्र सिंह ठाकुर, रवि यादव,पवन यादव और धन्नालाल निनामा शामिल है। सभी को तीन दिन में जवाब देना होगा।

महू से उषा ठाकुर का टिकट तय होने के बाद ये नेता दशहरा मिलन समारोह के बहाने एक बैठक में शामिल हुए थे और ठाकुर को प्रत्याशी बनाए जाने का जमकर विरोध किया था। उधर देपालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत चुके मनोज पटेल के खिलाफ भी कुछ भाजपाई थे और उन्होंने भाजपा के बागी उम्मीदवार चौधरी का खुलकर काम किया हैै। उन भीतरघातियों की सूची तैयारी की जा रही हैै। इंदौर जिले की अन्य सीटों पर भितरघात नहीं हुआ। महू और देपालपुर को छोड़कर किसी भी उम्मीदवार ने पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेतागणों की शिकायत नहीं की है।

धार के चार पार्षद पार्टी से बाहर

धार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बागी राजीव यादव का साथ भी कई भाजपाईयों ने दिया। उनमें से चार पार्षदों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा अन्य नेतागणों को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें