फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: एकलव्य गौड़ के मामले में थाने पहुंचे केके मिश्रा, सुरजीत चड्ढा और गोलू अग्निहोत्री पर भी केस दर्ज

Sat, 18 Nov 2023 12:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विधानसभा चार का मामला, भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे पर केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस के नेताओं पर भी हुई एफआईआर
 
विज्ञापन
थाने पर हंगामे के दौरान सुरजीत सिंह चड्ढा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की विधानसभा चार में हुए हंगामे और मारपीट के मामले में एकलव्य गौड़ के बाद अब कांग्रेसियों पर भी केस दर्ज हो गया है। यहां की सिंधी कॉलोनी में दोपहर में कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने हो गए थे। इसके बाद शाम को इंदौर-4 से विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ और उनके एक समर्थक के खिलाफ मारपीट और जाति सूचक शब्दों का उपयोग करने के आरोप में केस दर्ज हुआ। इसके बाद देर शाम इसी मामले में एक और FIR हुई है। 
विज्ञापन


इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, कार्यवाहक अध्यक्षल गोलू अग्निहोत्री और कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी पर एफआईआर की गई है। उन पर आठ धाराओं में केस दर्ज हुआ है। यह सभी एकलव्य गौड़ और समर्थकों के साथ हुए विवाद के बाद जूनी थाने पर समर्थकों के साथ पहुंचे थे। पुलिस ने पहले गौड़ और उनके साथी पर केस दर्ज किया और अब कांग्रेसियों पर भी केस किया गया।

फरियादी विजय सिंह चौहान की शिकायत पर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मारपीट की धाराओं सहित एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। फरियादी का कहना है कि मामला सिंधी कॉलोनी चौराहे का है। दोपहर दो बजे वह पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की सूचना पर वहां पहुंचा था। तभी सुरजीत सिंह चड्ढा व अन्य सभी ने उसे रोका और धमकाते हुए जाति सूचक शब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें