फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drivers Strike Hadtal News India: खुद सड़क पर उतरे कलेक्टर, पुलिस की सुरक्षा में निकलवाए पेट्रोल के 15 टैंकर

Mon, 01 Jan 2024 04:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Drivers Strike Hadtal News India - इंदौर में दोपहर तक जनता परेशान। 15 से अधिक पेट्रोल पंप बंद। कई जगह वाहन चालकों की लंबी कतारें। 
 
विज्ञापन
पुलिस को कई जगह लाठियां भांजना पड़ी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Drivers Strike Hadtal News India देशभर में चल रही ड्राइवर्स की हड़ताल के बीच इंदौर में पेट्रोल और डीजल का संकट खड़ा हो गया है। शहर के लगभग 15 से अधिक पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं और जहां पेट्रोल बचा है वहां पर लंबी लाइनें लगी हैं। संकट की इस घड़ी में इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और पुलिस के साथ वे पेट्रोल और डीजल के टैंकर मांगलिया डिपो से निकलवाकर शहर के पंपों तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन


कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा है कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। शहर के पेट्रोल पंप के लिए मांगलिया डिपो से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ निकले 15 पेट्रोल डीजल टैंकरों से जल्द ही पंपों तक पहुंचाया जा रहा है। पेट्रोल डीजल नहीं होगी आम जनता को परेशानी नहीं होगी। वहीं मांगलिया डिपो से पेट्रोल डीजल के टैंकर रवाना हो गए है।

हर टैंकर की व्यवस्था में लगे अधिकारी
हर पेट्रोल और डीजल के टैंकर की व्यवस्था में अधिकारियों को लगाया गया है। मांगलिया डिपो से निकलने वाले टैंकर के साथ एसडीएम गौरव बैनल खुद जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शाम तक हड़ताल खत्म होने की उम्मीद
इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि इंदौर के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया है लेकिन घबराने की बात नहीं है क्योंकि ड्राइवरों की हड़ताल वापस हो रही है इसलिए दोपहर बाद तक सप्लाय नॉर्मल हो जाएगी। जिला प्रशासन ने मांगलिया डिपो पर सभी एसोसिएशन की बैठक बुलाई है। इसमें पेट्रोल डीलर्स, टैंकर एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व अन्य संगठन शामिल होंगे। कोशिश की जा रही है कि तेल और गैस जैसी जरूरी आपूर्ति में देरी नहीं हो और सड़कों पर कोई जाम नहीं लगे। 

बसें रुकने से यात्रियों को परेशानी
इंदौर से चलने वाली लगभग 200 बसें बंद होने से यात्रियों को खासी मशक्कत करना पड़ रही है। कई लोगों ने अपनी यात्राएं स्थगित की हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें