फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Double Murder: होटल संचालक और महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बिस्तर से फर्श तक बह रहा था खून

Sat, 09 Dec 2023 11:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में दोहरा हत्याकांड, सनसनीखेज वारदात के चलते क्षेत्र के लोग दहशत में। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील किया। 
 
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोकनगर में दोहरा हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। एरोड्रम टीआई राजेश साहू के अनुसार मृतक रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर निवासी अशोक नगर हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।


दोनों के परिवार में चल रहे थे विवाद
रवि नंदा नगर का रहने वाला है। युवती के पास उसका आना जाना पिछले कई महीनों से था। दोनों के परिवार में विवाद भी चल रहे थे। इस वजह से महिला का पति अशोक नगर लेकर चला गया था। आशंका जताई जी रही है कि परिवार के लोगों ने दोनों को साथ में देख लिया था। सूत्रों के मुताबिक़ हत्या में करीबी रिश्तेदारों के नाम आ सकते हैं। पुलिस को इस मामले में सीसीटीवी हाथ लगे हैं। इसमें कुछ लोग घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।

तीसरी मंजिल पर की हत्या
बदमाशों ने मकान की तीसरी मंजिल पर हत्याकांड को अंजाम दिया। रवि ठाकुर सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल वैष्णव संचालित करता था। घटना के दो घंटे बाद एडीसीपी आलोक शर्मा और मल्हारगंज एसीपी विवेक चौहान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है। हर वाहन की चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें