फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: भोपाल में डॉक्टर से मारपीट का असर इंदौर तक, एमवाय अस्पताल में जूनियर-इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल

Wed, 09 Sep 2026 03:59 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भोपाल में इंटर्न डॉक्टर से मारपीट के विरोध में इंदौर के एमवाय अस्पताल में जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में इंटर्न डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने हड़ताल कर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों ने अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वे मरीजों के इलाज के दौरान पूरी जिम्मेदारी से अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन कई बार मरीजों के परिजन या अन्य लोग डॉक्टरों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। ऐसी घटनाओं से डॉक्टरों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: शहडोल: जादू-टोने के शक में जेठानी ने देवरानी की हत्या का आरोप, चुनरी से गला घोंटने की बात सामने आई

भोपाल में इंटर्न डॉक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद एमवाय अस्पताल में भी डॉक्टर एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि डॉक्टर बिना किसी डर के मरीजों का इलाज कर सकें। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध अपनी सुरक्षा को लेकर है और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की स्थिति बनी है। हालांकि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक सेवाएं सुचारु रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें