फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी करेंगे विष्णु शंकर जैन

Tue, 14 Jul 2026 07:33 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

धार की ऐतिहासिक भोजशाला को हिंदू मंदिर मानने और वर्षभर पूजा का अधिकार देने के इंदौर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली तीनों याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई होगी। हिन्दू पक्ष की तरफ से वकील विेष्णु शंकर जैन पैरवी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
धार भोजशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इस मामले में तीन अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई हैं। तीनों में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के पदाधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है। ये सभी हाईकोर्ट में दायर मूल याचिका में याचिकाकर्ता की भूमिका में थे।

विज्ञापन


फैसले को तीन पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है
भोजशाला को हिंदू मंदिर घोषित करते हुए हाईकोर्ट ने वर्ष के 365 दिन वहां पूजा करने का अधिकार हिंदू पक्ष को दिया है। हाईकोर्ट के इस फैसले को तीन पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अब सुप्रीम कोर्ट भोजशाला से जुड़ी तीनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा।

भोजशाला को इंदौर हाईकोर्ट ने हिंदू मंदिर माना है। इस फैसले को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती देते हुए विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की। यह याचिका हाईकोर्ट के फैसले के बाद आने वाले पहले शुक्रवार से एक दिन पहले दायर की गई थी। पहले शहर काजी, फिर कमाल मौला वेलफेयर सोसायटी और उसके बाद वक्फ बोर्ड की ओर से जिब्रान अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

ये भी पढ़ें- Shahdol News: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस; ऑटो में प्रसव के बाद महिला की मौत; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

'हम सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे'

विज्ञापन

उधर, हिंदू पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं को लेकर तैयारी कर रहा है। पहले ही भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की जा चुकी है, ताकि पक्ष को सुने बिना कोई स्थगन आदेश (स्टे) जारी न हो सके। कोर्ट में हिंदू पक्ष के वकील भी अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में विष्णु शंकर जैन हिंदू पक्ष की ओर से पैरवी करेंगे। आशीष गोयल का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे। भोजशाला पूर्व से ही मां सरस्वती का मंदिर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें