बायपास पर अेामेक्स सिटी केे करीब एक बस से कंडक्टर गिर गया। उसे गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। देेवास-इंदौर के बीच चलने वाली उपनगरीय बस का यह कंडक्टर बस केे दरवाजे पर खड़ा था और अचानक उसका हाथ फिसल गया। उसके गिरते ही यात्रियों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी, लेकिन तेजी से गिरने की वजह से उसे गंभीर चोट आई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
लसुडि़या पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय आजम पिता यूसुफ पठान जबरन काॅलोनी में रहता था। वह कुछ समय पहले ही बालाजी ट्रेवल्स की बस में कंडक्ट का काम करने आया था। आजम के परिवार में उसकी पत्नी, तीन बच्चे माता और पिता हैै। वह पहले छोटा वाहन चलाता था। वह काम छोड़ने के बाद नए काम की तलाश में था और छह माह पहले उसके कंडक्टरी का काम शुरू किया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि जब वह गिरा, तब बस की स्पीड भी काफी तेज थी।
छात्र ने मारी टक्कर
तेजाजी नगर के समीप एक स्कूली छात्र ने एक पुलिस अफसर पर कार चढ़ा दी। इससे वे घायल हो गए। छात्र कार को क्षेत्र में सूनसान जगह पर खड़ा कर एक छात्रा के साथ बैठा था। एसआई गजानंद एकल कार के पास पहुंचे और दरवाजा खोलने को कहा था, तो छात्र ने कार दौड़ा दी। इससे एसआई सड़क पर गिरे और घायल हो गए। बाद में वायरलेस सेट पर कार की सूचना दी गई। बाद में कार का एसआई ने पुलिस वाहन से पीछा किया और आरोपी छात्र को पकड़ा। वह 12 वीं कक्षा का छात्र है और देवास में रहता है। छात्रा के परिजनों को भी थाने बुलाया और समझाकर छोड़ दिया।