फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कंपनी सचिव कर रहे पर्यावरण और रक्तदान पर काम, छात्रों को सिखा रहे सेवा

Thu, 04 Jul 2024 06:09 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

ICSI इंदौर चैप्टर - वन महोत्सव एवं रक्तदान शिविर का आयोजन 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान देशभर में अपने छात्रों के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक "Student Month " मना रहा है।

 

इंदौर चैप्टर के चेयरमैन सीएस हेमंत पाटीदार ने बताया की पूरे जुलाई माह में करीब 23 एक्टिविटीज आयोजित करवाई जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को अकादमिक गतिविधियों के साथ साथ अन्य सामाजिक कार्यो में भी इन्वॉल्व करना है। उन्होंने कहा की छात्र माह (Student Month) छात्रों के लिए संस्थान के साथ संवाद करने का एक अवसर है और पिछले कुछ वर्षों में हमारे अनुभव के अनुसार, छात्र उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। 

 

पहले दिन इंदौर चैप्टर द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक कैंपस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उसके उपरांत वन महोत्सव मनाया गया जिसमे संस्थान के सदस्यों एवं छात्रों ने पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का मैसेज दिया।  

 

इंदौर चैप्टर की वाईस चेयरपर्सन सीएस सुरभि अग्रवाल ने बताया की जुलाई माह में स्टूडेंट्स के लिए वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कंपनी लॉ क्विज, डिबेट कम्पटीशन, मूट कोर्ट, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग कम्पटीशन, स्लोगन राइटिंग, मॉक इंटरव्यू, फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम, समाधान दिवस , स्वच्छ भारत अभियान, कारगिल विजय दिवस, योग सेशन, पोस्टर कम्पटीशन, मार्गदर्शन शिविर आदि 23 एक्टिविटीज प्लान की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें