फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पहाड़ों पर बर्फबारी से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, इंदौर में दिन का पारा साढ़े चार डिग्री लुढ़का

सार

इंदौर में जनवरी महीने में जलवायु के लक्षण प्राय: दिसंबर के समान ही रहते हैं। न्यूनतम तापमान सामान्यतः 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम दर्ज हो जाता है। इस माह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस 16 जनवरी 1935 को दर्ज किया गया था।
 
विज्ञापन
INDORE WEATHER - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वसंत पंचमी के दूसरे ही दिन मौसम में फिर एकदम बदलाव आ गया। उत्तर भारत के पहाड़ों और खासकर श्रीनगर, शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उत्तराखंड के चारों धाम और मसूरी में भारी बर्फबारी से इंदौर तक सर्द हवाओं का डेरा रहा। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार के मुकाबले साढ़े चार डिग्री की गिरावट आई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को वसंत पंचमी पर इंदौर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य था। लेकिन शनिवार को दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम था। एक दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट दर्ज की गई।

तेजी से चढ़ा था रात का पारा
ऋतुराज वसंत के आगमन के साथ ही मौसम में परिवर्तन आरंभ हो जाता है। 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था और दिन में गर्मी का एहसास होने था, लेकिन दूसरे ही दिन मौसम ने एकदम करवट बदली और नगर को ठंडी हवाओं ने जकड़ लिया। शनिवार को सुबह तेज ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर महसूस की गई। शुक्रवार रात से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चली थी। शनिवार को दिन भर धूप के तेवर भी ठंडे रहे। हालांकि, हवा की रफ्तार घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे की हो गई। ठंडी हवाओं के कारण मौसम में आद्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। 
विज्ञापन


http://MP Weather Today: मध्यप्रदेश में ठंड का ग्राफ नीचे, बादलों की एंट्री, 26 के बाद फिर बदलेगा मिजाज

1935 में पारा शून्य से 1.5 डिग्री नीचे रहा था
इंदौर में जनवरी महीने में जलवायु के लक्षण प्राय: दिसंबर के समान ही रहते हैं। कुछ अवसरों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीतलहर की चपेट में नगर आ जाता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्यतः 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम दर्ज हो जाता है। इस माह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस 16 जनवरी 1935 को दर्ज किया गया था।

हवा का रुख उत्तरी हुआ
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का प्रभाव इंदौर पर देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से हवाओं का रुख दक्षिण का था, इस कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन बर्फबारी के कारण हवाओं का रुख उत्तर की ओर हो गया। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का दौर एक दो दिन जारी रहेगा।
विज्ञापन


जनवरी में दशक का न्यूनतम तापमान 
तारीख                 न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

06-01-2015        6.9
23-01-2016        7.3
13-01-2017        6.3
03-01-2018        08
29-01-2019        5.6
10-01-2020        7.1
29-01-2021        7.1
28-01-2022        6.4
04-01-2023        7.3
01-01-2024        9.2
08-01-2025        6.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें