रिजल्ट के बाद खुशी से झूमते छात्र
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आज रविवार 14 मई को ICSE और ISC 2023 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें इंदौर के स्टूडेंट्स भी टापर्स सूची में शामिल हुए हैं। इंदौर के अभिनव मिश्रा 98.2 प्रतिशत के साथ 10वीं में सिटी टापर बने हैं। अभिनव ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी पैरेंट्स और टीचर्स को दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल से दूर रहकर और योजनाबद्ध तरीके से स्टडी करके मैं परीक्षा में अच्छे नंबर ला सका। वहीं अंजली लाहौटी ने पीसीबी में 96.25 प्रतिशत के साथ टाप किया। अंजली ने कहा कि साल की शुरुआत से उन्होंने मेहनत की और रिवीजन पर पूरा ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि योजना बनाकर पढ़ने से उन्हें सफलता मिली।
10वीं के टापर
अभिनव मिश्रा 98.2 प्रतिशत
12वीं के टापर इस प्रकार हैं
अंजली लाहौटी पीसीबी 96.25 प्रतिशत
हर्षवर्धन चौकसे ह्यूमेनिटी 86.2 प्रतिशत
तन्यम लोधी मैथ्स में 96 प्रतिशत
मोहम्मद ताग खान कामर्स में 92.5 प्रतिशत