सार
शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीदी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन भी शहर में इस्तेमाल हो रहे है, लेकिन उनकी चार्जिंग के लिए स्टेशनों की संख्या कम है,जबकि पहले नगर निगम ने ही स्टेशन बनाने की घोषणा की थी।
नए चार्जिंंग स्टेशन का शुभारंभ मेयर ने किया।
- फोटो : amar ujala digital
शहर में निजी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भले ही चार्जिंग स्टेशन कम हो, लेकिन नगर निगम सिटी बसों के लिए जगह-जगह चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था कर रहा है। राऊ क्षेत्र की सिलीकाॅन सिटी में चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को किया। शहर मेें पहला चार्जिंग स्टेशन राजीव गांधी चौराहे पर बनाया गया है।
शहर में फिलहाल 40 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही है। कुछ बसें शहरी सीमा से सटे क्षेत्रों तक भी जाती है, लेकिन उन्हें चार्जिंग की परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसलिए अटल इंदौर सिटी बस ट्रांसपोर्ट लिमिटेड ने राऊ में चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया। इस स्टेशन के शुरू होने से तीन ईमली से राऊ रुट पर चलने वाली दस बसों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। पहले इन बसों को भी चार्जिंग के लिए राजीव गांधी चौराहे के स्टेशन पर जाना पड़ता था। नए स्टेशन पर चार्जिंग फास्ट होगी,क्योकि 120 किलो वाॅट क्षमता का जनरेटर यहां लगाया गया है। यहां दो बसें एक साथ चार्ज हो सकेगी। सिलीकाॅन सिटी के अलावा राजीव गांधी और हवा बंगला में भी स्टेशन बने है। आने वाले दिनों में शहर के दूसरे हिस्सों में भी स्टेशन बनाए जाएंगे।
निजी वाहनों के लिए स्टेशनों की कमी
शहर में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खरीदी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन भी शहर में इस्तेमाल हो रहे है, लेकिन उनकी चार्जिंग के लिए स्टेशनों की संख्या कम है,जबकि पहले नगर निगम ने ही स्टेशन बनाने की घोषणा की थी। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या दस हजार से ज्यादा हो गया है, लेकिन इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों की संख्या दस भी नहीं है।