फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में चमेली देवी स्कूल की बस पलटी, छह बच्चे हुए घायल, ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला

Wed, 23 Nov 2022 06:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

तिल्लौर में एक्सीडेंट उस समय हुआ जब छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बस गांव में जा रही थी। बस की गति भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस कैसे पलटी, इसकी स्पष्ट जानकारी पता नहीं चल पाई।
विज्ञापन
गांव मेें पलटी स्कूली बस - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के चमेली देवी स्कूल की बस सब तिल्लौर के पास पलट गई। जब हादसा हुआ तब बस में 25 से ज्यादा बच्चे सवार थे। जिसमें से छह बच्चे घायल हुए है। बस के हादसे की खबर मिलने के बाद बदहवास परिजन अस्पताल पहुंचे।घायल बच्चे खतरे से बाहर है। हादसे में बस चालक को भी चोट आई है।

खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लौर में एक्सीडेंट उस समय हुआ जब छुट्टी के बाद बच्चों को छोड़ने के लिए बस गांव में जा रही थी। बस की गति भी ज्यादा नहीं थी, लेकिन बस कैसे पलटी, इसकी स्पष्ट जानकारी पता नहीं चल पाई, हालांकि गांव में सड़क का कुछ हिस्सा खराब है। बस पलटने के बाद भीतर बैठे छात्र मदद के लिए चिल्लाने लगे। यह देख ग्रामीणों ने बस से छात्रों को निकालना शुरू किया। जिन बच्चों को गंभीर चोटें आई। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।

पहले भी हो चुके है हादसे

शहर में बायपास पर 20 से ज्याद स्कूल है और ज्यादातर स्कूली बसें बायपास से ही शहर की तरफ आती है। पांच साल पहले दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उसमें चार  बच्चों की मौत हो गई थी, पांच से ज्यादा बच्चों को गंभीर चोटें आई थी। उस बस हादसे के बाद प्रशासन ने कई नियम बनाए, लेकिन उन पर अमल नहीं होता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें