फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: खंडवा जा रही बस भैरव घाट मेें पलटी, दो यात्रियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

Sun, 05 Mar 2023 06:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा के लिए जा रही एक बस बाई गांव के  भैरव घाट के पास पलट कर खाई में गिर गई। हादसा के वक्त चालक बस को ढलान से उतार रहा था, तभी बस अनियंत्रित हो गई और वह खाई में गिर पड़ी।  हादसे में दो महिला यात्रियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बस हादसे में एक यात्री की मौत। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के समीप बाई गांव में फिर एक बस हादसा हो गयाा। खंडवा की तरफ जा रही एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई और उसमें बैठी दो महिला यात्रियों की मौत हो गई,जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डेढ़ माह में यह दूसरा बस हादसा घाट सेक्शन में हुआ है। इससे पहल तीन माह पहले दो बसें भैरव घाट मेें टकरा गई थी।

रविवार दोपहर इंदौर से खंडवा के लिए जा रही एक बस बाई गांव के भैरव घाट के पास पलट कर खाई में गिर गई। हादसा के वक्त चालक बस को ढलान से उतार रहा था, तभी बस अनियंत्रित हो गई और वह खाई में गिर पड़ी। बस में 45 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस पलटने से सावित्री व सविता नामक महिला की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। उन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया हैै। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सिमरोल पुलिस पहुंची। उनके आने से पहले ही ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया था। हादसे के बाद भैरव घाट पर जाम लग गया और राहत कार्य मे भी थोड़ परेशानी पेश आई। बस जायसवाल बस सर्विस की है और रोज इंदौर से खंडवा अपडाउन करती है।

निर्माण के बीच चल रहा ट्रैफिक

इंदौर-खंडवा रोड को फोरलेन किया जा रहा है। घाट सेक्शन में भी निर्माण चल रहा है। निर्माण के बीच ही रोज भारी वाहनों को ट्रैफिक भी वहां से गुजरता है। इस कारण हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है। एक माह पहले भी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके अलावा तीन माह पहले दो बसों की टक्कर मेें एक यात्री की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें