फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone News: बस संचालकों की मनमानी से हो रहे हादसे, नेताओं-अफसरों की सांठगांठ से जा रही नागरिकों की जान

Tue, 09 May 2023 03:37 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Khargone Bus Accident Today: कई बार लोग बस संचालकों की मनमानी की शिकायतें कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद आरटीओ नहीं करता है कार्रवाई
विज्ञापन
बस हादसे - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर और आसपास के जिलों में हाल की के वर्षों में कई बस हादसे हुए हैं। इंदौर से आने जाने वाली बसों की कई बार शिकायतें हो चुकी हैं। ड्राइवर तेज गति से बसें चलाते हैं और अधिकतर बसें ओवरलोड रहती हैं। कई शिकायतों के बाद भी बस संचालकों की यह मनमानी कई सवाल खड़े करती है। अधिकतर बसें नेताओं या नेताओं के खास लोगों की हैं और आरटीओ अधिकारी भी हस्तक्षेप करने से बचते हैं। नेताओं और अधिकारियों की इसी सांठगांठ की वजह से लगातार आम लोगों की जान जा रही है। इंदौर से आने जाने वाले रास्तों पर यदि किसी भी दिन रेंडम चेकिंग की जाए तो लगातार कई बसें निकलती हैं जो यात्रियों को ठसाठस भरकर चलती हैं। इंदौर की सीमा से बाहर जाते ही इनकी गति भी अनियंत्रित हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें