फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लाखों रुपए की बोनमेरो ट्रांसप्लांट चिकित्सा इंदौर के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में होगी नि:शुल्क

Mon, 06 Feb 2023 09:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बोन मेरो यूनिट हुई प्रारंभ, संभागायुक्त डॉ.शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
 
विज्ञापन
सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में आज से नई तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बोन मेरो यूनिट का संचालन प्रारंभ हुआ। इस यूनिट का औपचारिक शुभारंभ कुछ दिन बाद किया जाएगा। इस बोन मेरो यूनिट का आज संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में पूर्व से ही एमवाय अस्पताल में बोन मेरो यूनिट संचालित थी। इसमें मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या कम थी। इसको विस्तारित करते हुए अब सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में भी यह यूनिट प्रारंभ की गई है। इस यूनिट की क्षमता 10 मरीजों की है। यह संख्या होने से अब प्रदेश के अधिक से अधिक मरीजों को इस इलाज का लाभ मिलेगा। यहां पर बच्चों और वयस्कों दोनों का नि:शुल्क इलाज होगा। इलाज का खर्च राज्य शासन और जन-सहयोग से वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यूनिट शासकीय क्षेत्र की प्रदेश की पहली यूनिट है। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के ही अधीन संचालित एमवाय अस्पताल में सबसे पहले यह यूनिट प्रारंभ हुई थी। इस यूनिट के माध्यम से 64 मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें