फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कॉलेज गर्ल्स ने डोनेट किया ब्लड, कहा- डरें नहीं, दूसरों का जीवन बचाने आगे आएं

Sun, 05 Mar 2023 11:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शहर में हुए रक्तदान शिविर में कॉलेज गर्ल्स ने हिस्सा लिया, यह जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम था
 
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर में बड़ी संख्या में कार्यक्रम हुए। संस्था ताई साहेब वेलफेयर सोसायटी व माता जीजाबाई शा. स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। विशेष रूप से महिलाओं में रक्तदान हेतु जागरूकता लाने व प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित इस रक्तदान शिविर में कॉलेज छात्राओं ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुआ। शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ द्विवेदी मेडम, संस्था अध्यक्ष नम्रता सावंत, महाविद्यालय की एनएसएस प्रभारी बेला मेडम, ज्योति पेठनकर व संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में कुल 32 यूनिट रक्दान छात्राओं द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में सभी सहयोग प्रदान करने वाले समस्त रक्तदाता व साथियों को संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें