आयोजन स्थल पर नेता व्यवस्था में जुट गए।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में 30 जुलाई को आने वाले केंंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे में एक और कार्यक्रम जुड गया है। वे संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने से पहले मानपुर स्थित जानापाव तीर्थ भी जाएंगे। जानापाव को परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है और यहां ब्राम्हण समाज के सहयोग से प्रदेश सरकार जानापाव लोक भी तैयार कर रही है। शाह के दौरे में जानापाव जाने का कार्यक्रम जुड़ना ब्राम्हण वोटबैंक को साधने से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उधर आयोजन स्थल पर शुक्रवार शाम से डोम लगना शुरू हो गया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय संगठन की बैठक में भाग लेने हरियाणा गए है। तैयारियों की कमान विधायक रमेश मेेंदोला ने संभाल ली है।
पचास हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य
भाजपा के संभागीय सम्मेलन में 50 हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रत्येक विधानभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी दी गई है। सम्मेलन में शामिल कार्यकर्ताओं को भोजन भी दिया जाएगा। शाह भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक भी ले सकते हैै।
चिमनबाग मैदान भी देखा था सम्मेलन के लिए
मंत्री शाह की अनुमति मिलने के बाद सम्मेलन के लिए चिमनबाग मैदान भी देेखा गया था, लेकिन वहां अधिक जलजमाव की परेशानी को देखते हुए आईटीआई रोड के मैदान पर सम्मेलन कराने का फैसला लिया गया। बड़ा मैदान होने के कारण यहां बसों की पार्किंग भी व्यवस्थित हो जाएगी।