फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- बेहतर नीतियों के कारण नहीं पड़ा मंदी का असर

Sun, 25 Dec 2022 12:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने नेता व कार्यकर्ताअेां को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है। इंदौर मेें मीडिया विभाग और नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि के प्रशिक्षण आयोजित किए गए। जिसमें  विस्तार से संगठन से जुड़ी बातें रखी गई।
विज्ञापन
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के मीडिया विभाग की प्रशिक्षण कार्यशाला इंदौर में आयोजित हुई। इसमें वक्तागणों ने अपनी बातें रखी। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर देश और प्रदेश का विकास कर रही है। आज भाजपा की नीतियों से देश हर मोर्चे पर सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 2003 के पूर्व सड़क, पानी और बिजली के मामले में मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ था। 2003 के बाद प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब देश में चारों ओर मंदी का माहौल था। तब भारत इससे अछूता था,क्योंकि हमारे देश की आर्थिक नीतियां मजबूत थी।

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जहां कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण होता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्यकर्ता वही है जिसमें हमेशा सीखने का भाव हो।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि मीडिया विभाग की जिम्मेदारी लेने वाले पदाधिकारी हमेशा अपडेट रहे। उनके पास तथ्य हो, ताकि विपक्ष के नेताअेां को तर्कों के साथ जवाब दे सके। कार्यशाला में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, गौरव रणदिवे, गोविंद मालू भी मौजूद थे। वर्ग की प्रस्तावना सहमीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने रखी। आभार मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने माना।

इसके अलावा जाल सभागृह मेें भाजपा का नगरीय निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि कई पार्षद अपनी मेहनत के दम पर विधायक और सांसद तक बने है। जनता से जुड़े रहकर ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है। कार्यशाला में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, कल्याण देवांग भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें