जिंदगी के बाद भी देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल इंदौर के एक परिवार ने की है। यह पहल अमीन परिवार ने की है।
बता दें कि इंदौर के लोकमान्य नगर निवासी 80 वर्षीय कल्पना अमीन के निधन के पश्चात उनके पुत्रों ने महर्षि देहदान समिति से संपर्क किया। पुत्र संजय और असज अमीन ने अपनी माता के देहदान की प्रक्रिया के लिए समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास और हॉस्पिटल के आरसी यादव एवं राज गोयल से संपर्क किया। मृत देह इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. विमल मोदी को सौंपी गई।