फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: विजयवर्गीय बोले इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी को कोई नहीं जानता, जब्त होगी जमानत

Sun, 24 Mar 2024 04:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दिग्विजय सिंह और कांतिलाल भूरिया पर भी साधा निशाना, बोले- बुजुर्गों को लड़ाना पड़ रहा। कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा। 
 
विज्ञापन
अक्षय कांति बम और कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इंदौर के प्रत्याशी के रूप में अक्षय कांति बम को उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के सांसद शंकर लालवानी से होगा। कांग्रेस का नाम फाइनल होते ही कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इंदौर में कोई नहीं जानता। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं हैं। कांग्रेस लोगों को पकड़-पकड़कर चुनाव लड़ा रही है। मैंने घर पर भी पूछा तो सबने कहा कि कोई नहीं जानता। कांग्रेस लगभग सभी जगह पर ऐसे ही लोगों को लड़ा रही है। राजगढ़ में तो कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिला इसलिए दिग्विजयसिंह जैसे 72 वर्षीय व्यक्ति को लड़ाना पड़ रहा है। ऐसे ही कांतिलाल भूरिया को झाबुआ से लड़ा रहे हैं क्योंकि वहां पर भी कोई उम्मीदवार नहीं है। कांग्रेस के पास मप्र में कई जगह उम्मीदार नहीं हैं। मुझे लगता है कि प्रदेश में कई जगह कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में कुछ खास नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें