फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: आहत ने विजय बनकर नाबालिग से दोस्ती की, राज खुलने पर हुआ केस दर्ज

Mon, 14 Aug 2023 12:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नाबालिग को उस पर शक हुआ तो उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद रविवार को युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी जब काॅलोनी में रहने वाले हिन्दूवादियों को लगी तो उन्होंने युवक को घेर लिया और पूछताछ क
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग से एक युवक ने अपना धर्म छुपाकर दोस्ती की। खुद को आर्मी का जवान बताया, जब राज खुला तो नाबालिग ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा से आहत खान निवासी महू की सोशल मीडिया पर पहचान हुई थी। उसने अपना नाम विजय बताया था। उसका फेसबुक अकाउंट भी इसी नाम से है। दोस्ती होने पर आहत ने नाबालिग को ट्रेजल अाईलैंड माॅल पर मिलने बुलाया। तब भी उनसे अपना धर्म हिन्दू बताया और एक महिला से मिलवाने ले गया। महिला को वह उसकी चाची बता रहा था।

चाची का नाम भी उसने सिमी बताया था। युवक ने बाद में कई बार उससे मुलाकात की। बाद में वह शादी का दबाव बनाने लगा।नाबालिग को उस पर शक हुआ तो उसने बातचीत बंद कर दी। इसके बाद रविवार को युवक युवती से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसकी जानकारी जब काॅलोनी में रहने वाले हिन्दूवादियों को लगी तो उन्होंने युवक को घेर लिया और पूछताछ की। जिस बाइक पर आया था, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं थी। जब उससे सख्ती की गई तो उसने अपना असली नाम आहत खान बताया।

इसके बाद हिन्दूवादी उसे पकड़ कर थाने ले गए। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट व अन्य धारा में केस दर्ज किया है। उसकी बाइक भी जब्त की गई है। पुलिस को शंका है कि खुद को आर्मी जवान बता कर आरोपी ने अन्य लड़कियों के साथ भी धोखाधड़ी की होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें