फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

Tue, 12 Mar 2024 07:52 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News इंदौर में एबी रोड पर रुचि सोया के पास हुआ हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के एबी रोड पर हुए हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा रुचि सोया प्लांट के पास हुआ। मंगलवार दोपहर दो युवक बाइक से जा रहे थे तभी वह एक डंपर की चपेट में आ गए। लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक घटना एबी रोड पर रुचि सोया प्लांट के पास यह घटना हुई। एमपी 09 एचजे 0134 नंबर के डंपर से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। एक युवक डंपर के नीचे आ गया था जिसे सिर में चोट लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का बहुत अधिक खून बहने की वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा युवक भी गंभीर घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें