इंदौर के लसूडि़या क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट और निर्वस्त्र करने की घटना हुई है। आरोपियों ने किशोर के कपड़े उतरवाकर धार्मिक नारे भी लगावाए। उसका वीडियो बना लिया। पीड़ित बालक ने यह बात अपने पिता को बताई तो पिता बच्चे को लेकर थाने पहुंचा। तीनों आरोपी भी नाबालिग है। पहले से आपस में परिचित है।
आरोपी स्कीम-134 की आईडीए मल्टी में रहते हैं। 12 वर्षीय नाबालिग स्टार चौराहे पर खेल रहा था। तीनों आरोपी उसके पास पहुंचे। उससे कहा कि बायपास के करीब खिलौने बांट रहे हैं। नाबालिग उनकी बातों में आ गया। वह उसे आईडीए मल्टी के पास ले गए और पीटने लगे। तीनों आरोपियों ने उसके कपड़े उतारे। धार्मिक नारे लगाने को कहा। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद पीडि़त अपने घर पहुंचा। उसने पिता को सारी बातें बताई। पुलिस ने इस मामले में तीनों नाबालिगों पर 365, 294, 506 और आईटी एक्ट की धाराओं केे तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस अफसरों ने तीनो आरोपियों को उनके परिजनों के साथ थाने पर बुलाया और बाद में जमानत दे दी।